MP: भोपाल मेट्रो में अब मना सकेंगे जन्मदिन का जश्न, प्री-वेडिंग शूट, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

MP:  क्या आप मेट्रो ट्रेन के कोच के अंदर बर्थडे पार्टी, गेट-टुगेदर या प्री-वेडिंग शूट करना चाहेंगे? अगर आपका जवाब हां में है, तो भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन आपका इंतजार कर रही हैं। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल ऐसे समय शुरू की है, जब दोनों शहरों में मेट्रो सेवाओं में उम्मीद से कम यात्री दिख रहे हैं।MP:  

Read also- Delhi: जल संकट से निपटने के लिए सदियों पुरानी बावलियों को पुनर्जीवित कर रही है सरकार, जानिए क्या है वजह?

जो फिल्म मेकर डॉक्यूमेंट्री, वेब-सीरीज या फीचर फिल्म की शूटिंग मेट्रो ट्रेन में करना चाहते हैं, वे भी इस काम के लिए एक कोच बुक कर सकते हैं, वो भी काफी किफायती दरों पर। इस सुविधा के तहत बिना सजावट वाले स्थिर मेट्रो कोच के लिए 5,000 रुपये प्रति घंटा और बिना सजावट वाले गतिशील मेट्रो कोच के लिए 7,000 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है।MP:  

Read also- TVK: तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से की मुलाकात

हालांकि कोच के अंदर धूम्रपान या शराब पीने की इजाजत नहीं होगी, चाहे वो पार्टियों के लिए हो या फिर फिल्म की शूटिंग के लिए।भोपाल और इंदौर मेट्रो सेवाओं में यात्रियों की कमी को देखते हुए कई सवाल उठाए गए। आलोचकों ने इन्हें ‘सफेद हाथी’ करार दिया।अधिकारियों को उम्मीद है कि ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पहल से ज्यादा लोग मेट्रो यात्रा का अनुभव लेने के लिए आकर्षित होंगे और आखिकार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।MP:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *