शराब की दुकान पर व्यक्ति पर कई बार धारदार हथियार से हमला, 4 हमलावर फरार

Delhi: A person was attacked several times with a sharp weapon at a liquor shop, 4 attackers absconded

Delhi: पुलिस ने बताया कि रविवार 31 अगस्त की शाम दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक सरकारी शराब की दुकान के सेल्समैन पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से कई बार हमला कर दिया। पुलिस को शाम सात बजे निमरी कॉलोनी कॉम्प्लेक्स के सी-8 स्थित दुकान पर हुई घटना की सूचना मिली। पीड़ित की पहचान ज्ञानपाल सिंह (52) के रूप में हुई है। उस पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गाय है। इलाज के लिए उसे दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया।

Read Also: टैरिफ का असर! संकट में बीकानेर का ऊन और कालीन उद्योग…

एक अधिकारी ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है और वो बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के अनुसार, दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चाकू और हॉकी स्टिक से लैस चार लोग सिंह पर हमला करते हुए दिखाई दिए। फुटेज को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। एक अपराध दल ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि दुकान के प्रबंधक और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Read Also: Uttarakhand: पौंसारी गांव में मलबा आने से 5 लोगों की मौत, 3 के शव बरामद, 2 की तलाश जारी

अधिकारी ने बताया, प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि ये हमला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हम इस पहलू की जांच कर रहे हैं और तकनीकी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान भी कर रहे हैं। हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि हमले के बाद फरार हुए आरोपियों का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। साथ ही, चाकूबाजी की घटना से पहले की घटनाओं का क्रम जानने की भी कोशिश की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *