AAP नेता गोपाल राय ने गुजरात की जनता का AAP को वोट देकर राष्ट्रीय पार्टी बनाने पर किया धन्यवाद

Delhi AAP result 2022, AAP नेता गोपाल राय ने गुजरात की जनता का AAP .......

(साहिल भांबरी): आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और गोपाल राय ने गुरुवार के दिन आप पार्टी दफ्तर में प्रेस वार्ता की। जिसमें संजय सिंह ने कहा मे पहले तो गुजरात के लोगों का धन्यवाद करता हु। क्योकि गुजरात की जनता ने हमें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया है। AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि मैं गुजरात की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं कि गुजरात की जनता ने AAP को वोट देकर राष्ट्रीय पार्टी बनाया है गुजरात की जनता ने लगभग 35 लाख से ज्यादा आम आदमी पार्टी को वोट दिए है। बीजेपी के किले को AAP पार्टी ने गुजरात में खदेड़ने का काम किया है हमें खुशी है की गुजरात में पहली बारी में चुनाव प्रचार के बाद AAP पार्टी को कई सीटे मिली है।

संजय सिंह ने कहा राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 4 राज्य में 6% से ज्यादा वोट होनी चाहिए। जो कि आम आदमी पार्टी को मिल चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है दिल्ली में आप की सरकार है गोवा में दो विधायक आम आदमी पार्टी के हैं और अब गुजरात में भी कुछ सीटें AAP के नाम है। एमसीडी में बीजेपी का 15 साल का किला था उस किले को भी केजरीवाल सरकार ने ध्वस्त कर दिया है। गृह मंत्री ने कहा था एमसीडी में दो-दो हाथ कर लेते हैं कि कौन जीता है और कौन हारता है जनता ने दो-दो हाथ किए और आम आदमी पार्टी को एमसीडी में पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त करवाई।

गोपाल राय ने कहा हम यूपी और पंजाब तक सीमित नहीं है यह पार्टी पूरे देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। मै गुजरात के लोगों को दिल से बधाई देना चाहता हूं कि गुजरात की जनता ने हमें 35 लाख वोट दिए हैं आम आदमी पार्टी दिल्ली वालों के जरिए पैदा हुई थी। पंजाब में लोगों ने पार्टी को आगे बढ़ाया और गोवा में भी हमारे दो विधायक है और गुजरात की जनता ने AAP को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।

Read also: कॉलेजियम पर सरकार के मंत्रियों के बयान पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, कहा- नियंत्रण रखें

गोपाल राय ने कहा गुजरात के लोगों ने खिड़की खोल दी है अगली बार गुजरात के लोग दरवाजा तोड़ देंगे। गोपाल राय बोले इस झंडे और झाड़ू में इतनी ताकत है कि बीजेपी को भी साफ कर सकती है और अब देश के हर हिस्से में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर और कार्यकर्ता मौजूद हैं अब तक वालंटियर को सिंबल लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था लेकिन राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद किसी भी वालंटियर को संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। और काफी आसानी से AAP का सिंबल मिल जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *