राहुल गांधी ने संसद में किसान नेताओं से की मुलाकात, MSP की कानूनी गारंटी का दिया आश्वासन

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: किसान नेताओं और संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।राहुल गांधी ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि एमएसपी की कानूनी गारंटी उनका अधिकार है और इंडिया ब्लॉक यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें यह मिले।नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओ को भरोसा दिया कि वह, इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगियों के साथ, इस मुद्दे को उठाएंगे और उनकी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के कार्यान्वयन के लिए दबाव डालेंगे।गांधी ने संसद में अपने कार्यालय में बैठक के लिए किसान नेताओं को आमंत्रित किया था। कहा गया कि शुरुआत में किसान प्रतिनिधियों को संसद परिसर में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। मामला उजागर होने के बाद, किसान नेताओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई, जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ विस्तार से बैठक की।

Read also-Haryana Politics: शंभू बॉर्डर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, फिलहाल नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर

बैठक में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, महासचिव संचार जयराम रमेश के अलावा पंजाब और हरियाणा के पार्टी सांसद जिनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. धर्मवीर गांधी, डॉ. अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे। बैठक में शामिल होने वाले किसान नेताओं में जगजीत सिंह, लखविंदर सिंह, शांता कुमार, अभिमन्यु, नल्लानाला वेंकटेश्वर राव, पांडियन रामलिंगम, तेजवीर सिंह, स्वर्ण सिंह पंधेर,सुरजीत सिंह, रमनदीप सिंह मान, गुरमनीत सिंह और अमरजीत सिंह शामिल थे। बाद में राहुल गांधी के साथ बात करते हुए किसान नेताओं ने बैठक में मिले आश्वासन पर संतोष और विश्वास व्यक्त किया कि एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी से संबंधित मामला संसद में प्रभावी और जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

Read also-Bihar Politics: ब‍िहार व‍िधानसभा में मह‍िला वि‍धायक पर बिफरे CM नीतीश कुमार, गरमाई सियासत

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बाद में सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, “सरकार द्वारा ठुकराए जाने, लाठियों से पीटे जाने और गोलियों से स्वागत किए जाने के कारण इन किसानों ने सरकार से सारी उम्मीदें खो दी हैं।”बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें कानूनी एमएसपी गारंटी की तत्काल आवश्यकता, हरियाणा सरकार के हाथों पीड़ित प्रदर्शनकारी किसानों के लिए न्याय और आज किसानों से संबंधित विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।अब कांग्रेस प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए सरकार पर दबाव बढ़ाएगी।

(प्रदीप कुमार )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *