Delhi Accident: दिल्ली में स्कॉर्पियो का कहर, रईसजादे ने रील बनाने के नशे में बुझाया घर का चिराग

Delhi Accident: 
Delhi Accident:  दिल्ली के द्वारका इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। 3 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक स्कॉर्पियो, बाइक और टैक्सी की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्वरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।Delhi Accident: 
पुलिस के मुताबिक यह हादसा 3 फरवरी को हुआ। साहिल धनेश्वरा बाइक से ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने रॉन्ग साइड से आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो एक खड़ी कार और टैक्सी से भी जा भिड़ी। हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मृतक साहिल की मां ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो जारी कर इंसाफ की मांग की।Delhi Accident:
मृतक की मां का आरोप है कि स्कॉर्पियो चला रहा आरोपी नाबालिग है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस  नहीं था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गाड़ी की रफ्तार तेज दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 125(a) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी नाबालिग को पहले ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था, बाद में किशोर न्याय बोर्ड ने 10 फरवरी 2026 को उसे अंतरिम जमानत दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और मृतक की मां न्याय की गुहार लगा रही है।Delhi Accident: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *