Delhi Accident: दिल्ली पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, चाय की दुकान में सो रहे व्यक्ति की मौत

Delhi Accident:

Delhi Accident: दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की एक वैन के सड़क किनारे चाय के खोखे से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जब गंगाराम (55) अपने चाय के खोखे में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि गंगाराम का बेटा उनके साथ दिल्ली में रहता है, जबकि उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रहती हैं।Delhi Accident:

Read also – Tripura: त्रिपुरा पुलिस ने लगभग 4 लाख भांग के पौधों को किया नष्ट

Read also- America: ट्रंप ने अफगानिस्तान, भारत, चीन, पाकिस्तान को प्रमुख मादक पदार्थ उत्पादक देशों में शामिल किया

अधिकारी ने कहा, ‘‘पीसीआर वैन में मौजूद दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।’’पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।दिल्ली पुलिस ने एक कांस्टेबल और एक एएसआई को निलंबित कर दिया है । मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक विकलांग गंगाराम आर.के. आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास एक चाय की दुकान पर सो रहा था।Delhi Accident:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *