दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, जानें कहां से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल और CM आतिशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस तरह से दिल्ली के चुनावी अखाड़े में AAP के सभी 70 उम्मीदवार उतर चुके हैं। वहीं कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है, वहीं BJP उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार जारी है। इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी मार्लेना का नाम भी शामिल है।

Read Also: Japan: घटती जनसंख्या दर की समस्या से निपटने के लिए जापान ने निकाली तरकीब

AAP ने अपने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम लिस्ट जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “यहां आगामी दिल्ली चुनावों के लिए हमारी चौथी और अंतिम सूची है, सभी उम्मीदवारों को बधाई । फिर लायेंगे केजरीवाल ।” बता दें, इस लिस्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल अपनी परंपरागत सीट नई दिल्ली से ही चुनाव लड़ रहे हैं और वहीं CM आतिशी मार्लेना कालका जी से चुनाव लड़ेंगी।

AAP उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होने पर पार्टी संयोजन एवं पूर्व CM केजरीवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। BJP गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है।

Read Also: Sports: इन बेटियों ने किया देश का सीना गर्व से चौड़ा

उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है – “केजरीवाल हटाओ”। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – “केजरीवाल को खूब गाली दी”। हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *