लखनऊ: पार्कों का सुंदरीकरण शुरू, Buddha Park बना Happiness Park -जानें क्या है खास ?

HAPPINESS PARK

HAPPINESS PARK: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हसनगंज में गौतम बुद्ध पार्क को ‘हैप्पीनेस पार्क’ के रूप में बदला जा रहा है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी नए रूप में इसकी ब्रांडिंग कर रहा है।अथॉरिटी की योजना है कि पार्क में आने वाले सैलानियों का स्वागत कार्टून कैरेक्टर्स, जानवरों और मुस्कुराती इमोजी से किया जाए।

प्रोजेक्ट के वास्तुकार ने बताया कि नए डिजाइन के पीछे सोच है कि लोग और खास कर बच्चे इसे खुशियां बिखेरने वाली जगह के रूप में महसूस करें।पार्क में पारंपरिक भारतीय खेल भी होंगे। इनके जरिये बच्चे पुराने समय के खेलों से रु-ब-रु होंगे।अभी तक गौतम बुद्ध पार्क में जाने की फीस 10 रुपये है। पार्क को नया रूप देने के बाद फीस वही रहेगी या बदलेगी, अभी तय नहीं है।

Read also-ICMR: चाय कॉफी के शौकीन हो जाएं सावधान! ICMR ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा जो पहले बुद्धा पार्क हुआ करता था उसी में हैप्पीनेस पार्क दिया है। इसकी खूबी ये है कि ये बेसिकली बच्चों के लिए है औऱ इसमें आप जितने लॉस्ट गेम्स हैं गिल्ली डंडा, कंचे ये सारे चीजें हैं इसमें औऱ एक फिल्मी दुनिया भी है। बच्चो के मोटू-पतलू भी है और इमोजी भी हैं। आप देख रहे होंगे दो कार जुड़कर भी हैं। पुराने स्कूटर थे तो पुरानी चीजों को याद के तौर पर लाए। उल्टा-पुल्टा घर है।”

Read also-ICMR: चाय कॉफी के शौकीन हो जाएं सावधान! ICMR ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वास्तुकार शांतनु वशिष्ठ ने कहा देखिए, इसका नाम हैप्पीनेस पार्क है जैसे हमारी थीम ही बेसिकली थी कि हैप्पीनेस। आदमी जब आए यहां पर तो खुश होकर ही जाए। तो हमने जितने एलिमेंट्स चुने हैं, यहां पर जो मॉन्यूमेंट्स बनाए हैं, स्कल्पचर बनाए हैं, ये सारे हमने यही सोच कर बनाए हैं कि आदमी थोड़ा खुश महसूस कर सके। घर था सीधा हमने उल्टा कर दिया। एडवेंचरस लगे। हमने यहां पर इमोजी यूज किए। ग्राफिक्स रिप्रजटेंशन उन चीजों की कि आदमी थोड़ा खुश महसूस करे। थोड़ा हंसे चीजों को देखकर।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *