दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था।वीरेंद्र सचदेवा शनिवार को अयोध्या-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे।अयोध्या से ट्रेन में सवार हुए यात्रियों का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेशन आए।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये एक बहुत शुभ दिन है। ट्रेन से दिल्ली और अयोध्या के लोगों को फायदा होगा इससे यात्रा का समय कम होकर सात घंटे हो जाएगा।शनिवार को पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।”आज विश्व की जो ऐतिहासिक रचना पीएम मोदी जी ने रची है राम मंदिर को लेकर और जो ट्रेन आ रही है, हम दिल्ली के लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हैं। हमारा सौभाग्य है कि जो पहली यात्रा, भगवान राम के दर्शन करके आ रहे हैं उनका हम स्वागत कर रहे हैं, उनके स्वागत के चलते हमारा भी सौभाग्य प्राप्त हो जाएगा जो हमने उनका स्वागत किया।”
Read also-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के कैलेंडर 2024 का अनावरण किया
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

