Delhi: राष्ट्रीय युवा दिवस पर JNU में भड़काऊ नारे लगाने पर बिफरी CM रेखा, बोली- देश सदमे में है

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हाल में हुए विरोध प्रदर्शन जैसी घटनाओं से पूरा देश हैरान है, जहां दंगों के आरोपियों के लिए जमानत की मांग की गई और “आतंकवादियों” का समर्थन किया गया।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, “ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि छात्रों ने “अशोभनीय” नारे लगाए और देश के खिलाफ बात की। Delhi: 

Read Also: Haryana: करनाल में धूमधाम से मनाया गया नेशनल यूथ डे, बच्चों ने पोस्टर बनाकर…

पांच जनवरी को उच्चतम न्यायालय द्वारा 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार करने के बाद कुछ छात्रों ने कथित तौर पर यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ “भड़काऊ” नारे लगाए थे।रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को बधाई दी और कहा कि पूरा देश उनकी तरफ देखता है, क्योंकि देश को तरक्की की राह पर ले जाने में उनकी अहम भूमिका है। Delhi: 

Read Also: Delhi: CM रेखा गुप्ता ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के भव्य आयोजन में की शिरकत

उन्होंने कहा, “जेएनयू जैसी घटनाओं से पूरा देश हैरान है, जहां दंगों के आरोपियों के लिए जमानत मांगी जाती है और आतंकवादियों का समर्थन किया जाता है। देश को ये दुखद लगता है कि यूनिवर्सिटी के छात्र गलत नारे लगाते हैं और देश के खिलाफ बोलते हैं।”दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर पांच जनवरी के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 353(एक) (सार्वजनिक नुकसान पहुंचाने वाले बयान) और तीन(पांच) (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की है।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *