UP: हरदोई में प्रेमी के साथ भागी पत्नी की नाराज पति ने पुलिस स्टेशन में की हत्या

UP

UP: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार सुबह एक 36 साल के शख्स ने कथित तौर पर एक पुलिस स्टेशन में गोली मार कर अपनी पत्नी हत्या कर दी। कुछ ही दिन पहले उसने अपनी पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ भाग जाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अनूप नाम के आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस मामले में ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में एक जांच अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। UP:

पुलिस के अनुसार, पाली पुलिस स्टेशन के रामापुर अटरिया की रहने वाली अनूप की पत्नी सोनी (30) कथित तौर पर पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। अनूप ने इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी गहने और 35,000 रुपये नकद लेकर गई है।पुलिस ने उसे रविवार को हिरासत में लिया था। UP:

सोमवार सुबह सोनी को कोर्ट में पेश करने और दूसरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही थी।एक महिला कांस्टेबल सोनी को पुलिस स्टेशन के अंदर कैंटीन में ले जा रही थी, तभी उसके पति अनूप ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। वो पहले से ही वहां इंतजार कर रहा था। UP:

सोनी जमीन पर गिर गई और उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। गोली की आवाज सुनकर पुलिस स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे अनूप और उसके एक साथी को तुरंत घेर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। UP:

उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है।घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. पी. सिंह, सर्किल ऑफिसर आलोक राजनारायण और कई पुलिस स्टेशनों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिक्षक मीना ने कहा कि जांच अधिकारी और महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस स्टेशन परिसर में सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *