Delhi News: पालम में भीषण आग… 6 लोगों की मौत, CM रेखा ने दी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Delhi News: Massive fire in Palam... 6 people dead, CM Rekha orders magisterial inquiry

Delhi News: दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम X पर इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया और बताया कि 6 लोगों की मौत और कुछ लोगों के इमारत के अंदर फंसने की आशंका जताई। साथ ही इस हादसे में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

आग लगने की घटना Delhi News

आग सुबह करीब 7 बजे लगी, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।

Read Also: कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में CM योगी

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Delhi News- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में आग लगने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *