Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल जारी

Delhi:

Delhi: देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन किया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। Delhi:

Read Also-Mumbai: साहिल के माता-पिता ने शुरु की भूख हड़ताल, IIT बॉम्बे में साहिल के साथ हुआ जातिगत भेदभाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देश भर में हल्ला बोल जारी है इसको लेकर दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के मास्क पहने और हाथों में जंजीरें बांधकर विरोध जताया।Delhi:

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के अधिकार को नुकसान पहुंचाया गया है।Delhi:

Read Also- UPI : 2000 से ज्यादा की पेमेंट पर लगेगा MDR ! SC ने रोक से किया इनकार, केंद्र-RBI-NPCI से मांगा जवाब

वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही चलाने का आरोप लगाया है। देश के कई राज्यों की राजधानियों—भोपाल,पटना, लखनऊ, गुवाहाटी, रांची और चंडीगढ़—में भी प्रदर्शन हुए। कुछ जगहों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।विपक्ष का कहना है कि आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं, जबकि सरकार और बीजेपी इन आरोपों को राजनीतिक बताती रही है।Delhi:

बहरहाल कांग्रेस का यह अभियान देशव्यापी रूप से और तेज करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे पर 29 सितंबर मंगलवार को CWC बैठक करेगी।कांग्रेस का कहना है कि विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार पद नहीं छोड़ते।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *