Delhi:भारत पाकिस्तान में SCO अधिकारियों की बैठक में भाग लेगा ।ख़बर है कि SCO बैठक में भाग लेने के लिए भारत के प्रतिनिधि पाकिस्तान जाएंगे।वही पीएम मोदी को भी जल्द न्योता मिल सकता है।पाकिस्तान में होने जा रही शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के अधिकारियों की अहम बैठक में भारत हिस्सा लेगा। भारत का एक प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएगा।
Read Also- Delhi: थप्पड़ काड़ पर दिल्ली में गरमाई सियासत, प्रवेश वर्मा बोले- विपक्षी विधायक गुंडों के साथ आए, गालियां दीं..
यह बैठक क्षेत्रीय सहयोग और सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। वहीं, कूटनीतिक गलियारों से आ रही खबरों की मानें तो पाकिस्तान जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आधिकारिक न्योता (Invitation) भेज सकता है।दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से जारी कूटनीतिक तनाव के बीच इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
Read Also- Delhi: थप्पड़ काड़ पर दिल्ली में गरमाई सियासत, प्रवेश वर्मा बोले- विपक्षी विधायक गुंडों के साथ आए, गालियां दीं..
हालांकि, भारत का रुख हमेशा साफ रहा है कि वह बहुपक्षीय मंचों (Multilateral Forums) पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है, भले ही बैठक का आयोजन कहीं भी हो।अब देखने वाली बात यह होगी कि पाकिस्तान से औपचारिक न्योता मिलने के बाद भारत का शीर्ष नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
