ईशा देओल करेंगी डिजिटल डेब्यू, ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ में आएंगी नजर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ से डिजिटल डेब्यू करने जा रही है। धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह जल्द ही अजय देवगन की अपकमिंग वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी।

फास्ट एंड फ्यूरियस 5 अगस्त को होगी रिलीज

 

ईशा देओल ने ट्वीट में लिखा कि रुद्र मेरी पहली वेब सीरीज है और वो भी इतने शानदार अभिनेता अजय देवगन के साथ, जो कि फिल्मों में मेरे को-स्टार रह चुके हैं।

ईशा ने कहा,‘मैं इस सीरीज से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं किसी ऐसे ही प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थी, जिससे मुझे बतौर एक्टर कुछ नया एक्सप्लोर करने का मौका मिले।

लंबे समय बाद अजय देवगन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। गौरतलब है कि अजय देवगन की अपकमिंग सीरीज‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज लूथर’ का हिंदी रीमेक है।

यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ईशा देओल ने कोई मेरे दिल से पूछे में अपनी शुरुआत की थी। जिसके लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला था।

ईशा देओल ने धूम , न तुम जानो न हम ,काल , नो एंट्री , इंसान , कोई मेरे दिल से पूछे , टैल मी ओ खुदा ,युवा , कैश , मैं ऐसा ही हूँ , कुछ तो है , वन टू थ्री ,दस , जस्ट मैरिड ,प्यारे मोहन , शादी नंबर वन जैसी कई फिल्मो में अपना नाम बनाया है।

ईशा देओल ने फरवरी 2012 में भरत तख्तानी से सगाई कर ली और जून 2012 में उनसे शादी कर ली। ईशा की दो बेटियां हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *