Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में इंदिरा भवन में करीब ढाई घंटे चली CWC बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे है। बैठक के बाद पारित प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नैतिक और संस्थागत अधिकार खो दिया है, इसलिए उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।
बैठक के बाद के.सी. वेणुगोपाल,जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री का इस मामले में हस्तक्षेप करना नैतिक दायित्व था। CWC का मत है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा। कांग्रेस ने देशभर में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने का भी ऐलान किया है।
Read Also: Chanakya Niti: पार्टनर के लिए बदलते-बदलते कहीं अपनी पहचान तो नहीं खो रहे? प्यार में इन 6 चीजों से समझौता न करें
कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया को तुरंत रोकने और वोटर लिस्ट से हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नामों को वापस जोड़ने की भी मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में तीखा हमला बोलते हुए ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार की कठपुतली बताया।खरगे ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश चल रही है और प्रधानमंत्री के दबाव में चुनाव आयोग काम कर रहा है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। Delhi:
Read Also: Chanakya Niti: पार्टनर के लिए बदलते-बदलते कहीं अपनी पहचान तो नहीं खो रहे? प्यार में इन 6 चीजों से समझौता न करें
पार्टी ने पांच प्रमुख मांगें रखीं है—वोटर लिस्ट में हुए सभी बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक हो, जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं उन्हें अपील का मौका मिले, सभी दलों को सरल प्रारूप में समय पर वोटर लिस्ट दी जाए, गंभीर गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच हो और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो। वही कांग्रेस CWC ने राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान की भी सराहना की है। कांग्रेस का कहना है कि वह संसद, अदालत और सड़क तीनों मोर्चों पर इस मुद्दे को उठाएगी।अब कल 30 सितंबर को विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक होनी है, जिसमें संयुक्त रणनीति तय की जाएगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
