Delhi: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की कल, 30 सितंबर को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अहम बैठक होने जा रही है। बैठक का मुख्य एजेंडा कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाना है।Delhi:
Read Also: Big News : 10 महीने में 14 आपत्तियां… चुनाव आयोग में आखिर किन मुद्दों पर आमने-सामने आए CEC और दोनों EC?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती,एनसीपी (पवार ) की नेता सुप्रिया सुले समेत कई वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होने वाले हैं।हालांकि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने साफ किया है कि राज्यसभा चुनाव में व्यवस्ता के चलते इस बैठक में शामिल नही हो रहे है। जानकारी के मुताबिक इंडिया ब्लॉक कि बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।Delhi:
Read Also: International Relations: UN में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहुपक्षवाद को मजबूत करने का किया आह्वान
वही शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे वर्चुअली जुड़ सकते हैं। बैठक बुलाने का मुख्य कारण मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के नए खुलासे और विपक्ष के आरोप हैं। विपक्ष चुनाव आयोग पर विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम काटने, ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगा रहा है। Delhi:
कांग्रेस इसे ‘वोट चोरी’ और लोकतंत्र पर हमला बता रही है। वही आज कांग्रेस कार्यसमिति CWC की बैठक में राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन का आह्वान किया। कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का फैसला लिया है और प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई है अब इंडिया ब्लॉक कल इसी मुद्दे पर साझा रुख तय करने वाला है।
अब कल बैठक के बाद संभावित फैसलों में संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव, सुप्रीम कोर्ट में याचिका और देशव्यापी आंदोलन शामिल हो सकते हैं।विपक्ष का कहना है कि चुनाव अब निष्पक्ष नहीं रह गए हैं। सत्ता पक्ष इन आरोपों को हार के बाद का बहाना बताता है।अब कल की बैठक से साफ होगा कि विपक्ष इस मुद्दे पर कितना एकजुट रहता है। Delhi:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
