Delhi: सोना बंदी’ पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया केंद्र सरकार पर प्रहार

Delhi: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि 2024 में मंगलसूत्र की बात करने वाले प्रधानमंत्री अब 2026 में देश की माताओं-बहनों को सोना न खरीदने की सलाह दे रहे हैं। कांग्रेस नेता ने इसे ज्वैलरी उद्योग के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश बताया है।Delhi: 

Read Also- नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा कराई जाएगी परीक्षा

सुरजेवाला ने कहा कि “10 मई 2026 को प्रधानमंत्री का फरमान कि एक साल तक सोना न खरीदें, 3.5 करोड़ छोटे ज्वैलर्स और कारीगरों के लिए तबाही का फरमान है। यह पिछड़े वर्गों और स्वर्णकार समाज की रोजी-रोटी पर सीधा प्रहार है।”कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने डेटा पेश करते हुए कहा कि भारत की GDP में ज्वैलरी सेक्टर का योगदान 7% है और यह 50 लाख लोगों को सीधा रोजगार देता है। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि जब मोदी सरकार और RBI खुद 7 महीनों में 85 मीट्रिक टन से ज्यादा सोना खरीद रहे हैं, तो आम जनता पर यह पाबंदी क्यों है?Delhi: 

Read Also-TRUMP: ‘शी जिनपिंग से ‘100 प्रतिशत’ सहमत हूं कि अमेरिका का पतन हो रहा था बाइडेन के शासन में’

​सुरजेवाला ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% करने के फैसले पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। सुरजेवाला का कहना है कि इससे स्मगलिंग बढ़ेगी और छोटे व्यापारी खत्म हो जाएंगे।सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा इस पूरे सेक्टर को चंद बड़े कॉर्पोरेट मित्रों के हाथों में सौंपने की है।सुरजेवाला ने केंद्र सरकार से 5 तीखे सवाल पूछे है।सुरजेवाला ने सवाल पूछा कि ​क्या नोटबंदी के बाद अब ‘उद्यम बंदी’ ही बीजेपी का नया नॉर्मल है? Delhi

सुरजेवाला के पूछा कि ​3.5 करोड़ परिवारों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार के पास क्या प्लान है?​गोल्ड इंपोर्ट कम करने के लिए ‘बुलियन बैंकिंग फ्रेमवर्क’ पर काम क्यों नहीं हुआ?​सरकार खुद सोना खरीद रही है, तो जनता को उपदेश क्यों दे रही है?​क्या ज्वैलरी सेक्टर को भी कॉर्पोरेट मित्रों को सौंपने की तैयारी है?Delhi: 

रणदीप सुरजेवाला ने मांग की है कि सरकार तुरंत स्वर्णकारों के लिए विशेष आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करे। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने चेतावनी दी है कि वे इस ‘आभूषण बंदी’ के खिलाफ संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे। Delhi: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *