पीएम मोदी की 5 देशों की विदेश यात्रा आज से शुरू हुई,UAE पहुँचे पीएम मोदी की राष्ट्रपति नहयान से हुई मुलाकात

BJP:

BJP: पीएम मोदी का अबू धाबी पहुंचने पर UAE के राष्ट्रपति शेख मो. बिन जायद अल नहयान  ने स्वागत किया।प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर और सेरेमोनियल वेलकम दिया गया।इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई।दोनों नेताओं ने विस्तृत चर्चा की, जिसके दौरान प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की भारत की कड़ी निंदा और यूएई के नेतृत्व एवं जनता के प्रति भारत की एकजुटता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पारगमन और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत के स्पष्ट रुख की स्थिति से भी अवगत कराया, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के साथ-साथ ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।BJP:

Read Also- कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बीच छत गिरने से चार की मौत

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, फिनटेक, अवसंरचना, शिक्षा, संस्कृति और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सुदृढ़ीकरण का स्वागत किया दोनों नेताओं ने जीवंत और बढ़ते द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी की सराहना की, जिसमें कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी आपूर्ति सहित भारत की ऊर्जा सुरक्षा में यूएई की महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है। नेताओं ने एक व्यापक ऊर्जा साझेदारी के लिए नई पहलों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।BJP:

Read Also- आंध्र प्रदेश जल्द बनेगा डिफेंस हब, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान अवसरंचना की रखी आधारशिला

दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं।इंडिया और UAE के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप के फ्रेमवर्क पर अहम समझौता हुआ है।वही दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर MoU पर हस्ताक्षर किए गए है।BJP

भारतीय सामरिक पेट्रोलियम भंडार लिमिटेड और अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी के बीच रणनीतिक सहयोग समझौते के संपन्न होने से भारत के सामरिक पेट्रोलियम भंडार में यूएई की हिस्सेदारी को 30 मिलियन बैरल तक बढ़ाया जाएगा और भारत में सामरिक गैस भंडार स्थापित करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।दोनों देशों के बीच एलपीजी  की सप्लाई को लेकर भी महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।

गुजरात के वाडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने के लिए MoU साइन किया गया है।UAE की ओर से भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का ऐलान किया गया है।यह निवेश भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL Bank और Samman Capital जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।पीएम मोदी ने UAE के साथ हुए इन समझौतो को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को उनके हार्दिक स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया है और उन्हें शीघ्र ही भारत आने का निमंत्रण दिया है।BJP:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *