Delhi: कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल और खरगे को तीसरी पंक्ति में जगह मिलने पर उठाए सवाल

Delhi:

Delhi: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को तीसरी पंक्ति में बैठाने के लिए सरकार की आलोचना की।कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह वारिंग ने कहा, “सच कहूं तो ये बेहद दुखद है। ये पूरी तरह गलत है। लोकसभा और राज्यसभा के विपक्ष के नेताओं को तीसरी पंक्ति में बैठाना पहले कभी नहीं हुआ। उनका दर्जा प्रधानमंत्री के ठीक बाद आता है।” Delhi:

Read also-Delhi: गणतंत्र दिवस समारोह में क्यों दी जाती है 21 तोपों की सलामी ? जानिए महत्व

परेड के दौरान वीआईपी सेक्शन में तीसरी पंक्ति में बैठे खरगे और राहुल गांधी कुछ पलों के लिए कैमरे में कैद हुए।पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा ने भी दोनों विपक्ष के नेताओं के बैठने की व्यवस्था की आलोचना की।Delhi:

Read also- Kolkata: पश्चिम बंगाल में आग का तांडव, 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

उन्होंने कहा, “उन्हें तीसरी पंक्ति में बैठाया गया था। हम अपने विपक्ष के नेताओं को ढूंढ रहे थे, सोच रहे थे कि वे कहां हैं। कुछ चैनलों पर लाइव कवरेज के दौरान हमने उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी जी और खरगे जी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया… सरकार ने साफ दिखा दिया है कि उसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।“Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *