Delhi: आठवीं क्लास के छात्र के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने बताई आपबीती

Delhi: Eighth class student raped, victim's mother tells her ordeal, Delhi, Crime, totaltv news in hindi

Delhi: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में 14 साल के एक लड़के की उसकी क्लास में ही पढ़ने वाले लड़के ने जमकर पिटाई की और उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसा दी। आरोपित नाबालिग लड़के को पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़के के परिवार को इस घटना में कुछ और लड़कों के शामिल होने का शक है।

Read Also: Article 370: खड़गे के तीखे बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार, कहा कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा खो चुकी है

बता दें, पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक आठवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्रों में मेज थपथपाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी क्लास के ही मास्क पहने छात्र ने उसे पीटा और प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसाई। आरोपित छात्र ने पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो बुरे नतीजे होंगे। डॉक्टरी जांच में भी छात्र के प्राइवेट पार्ट में चोट की पुष्टि हुई।
इस घटना के बाद पीड़ित छात्र के घरवालों ने तीन अप्रैल को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस जांच के मुताबिक एक बार तो झगड़ा क्लास टीचर के दखल के बाद शांत हो गया था, मगर बाद में दोबारा छात्रों में झगड़ा शुरु हो गया। इस मामले में आईपीसी की धारा 323, 341, 377, 506 और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।


पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, पूछताछ के बाद पता चला कि उनके स्कूल में साथी के साथ उनकी कुछ झड़प हुई थी। जिसमें कि उनके पोस्टीरियर रीजन में उन्होंने कुछ फॉरेन ऑब्जेक्ट डाल दिया था जिससे कि उनको कुछ चोटें आई थीं। दोनों लड़के एक ही क्लास में पढ़ते थे।

Read Also: Manipur: विस्थापित मतदाताओं के लिए अलग से बनाए गए मतदान केंद्र

पीड़ित की मां का कहना है कि मेरा बच्चा इस ईस्ट प्वाइंट स्कूल में पढ़ता है। अगर मैं स्कूल भी नहीं भेजती तो कहां भेजती। मेरा बच्चा स्कूल पढने आया, 13 तारीख को वारदात हुई, मैडम ने सॉरी बुलवा दिया, उन बच्चों ने कहा हम तुझे नहीं छोड़ेंगे, मेरे बच्चे को इतना भरोसा नहीं था कि उसके साथ ऐसा होगा। 18 तारीख को मेरे बच्चे का एक तरीके से बलात्कार किया है, वो भी इतनी बुरी हालत जैसा निर्भया के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि पांच लड़के थे ये, एक को इन्होंने पकड़ा, चार को ना पुलिस ने पकड़ा, ना स्कूल वाले नाम बता रहे और ना ही कोई सीसीटीवी फुटेज दिखाने को तैयार नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *