Delhi: पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम भावुक पत्र लिखा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाली भाषा में लिखे इस पत्र की शुरुआत “जय मां काली” के उद्घोष के साथ की है। उन्होंने बंगाल के लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए राज्य की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। पत्र में पीएम ने पिछले 15 वर्षों के शासन को ‘कुशासन, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार’ का काल बताया है।Delhi:
Read Also: Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने समावेशी विकास के लिए AI को अपनाने की अपील की
पीएम मोदी के पत्र की मुख्य बातें:सुरक्षा और रोजगार: पत्र में दावा किया गया है कि वर्तमान सरकार के कारण महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खतरे में हैं।विकसित बंगाल का संकल्प: बीजेपी ने ‘विकसित बंगाल’ का वादा किया है, जहाँ हर गरीब के सिर पर छत, थाली में चावल और महिलाओं को निर्भय होकर बाहर निकलने की आजादी होगी।पलायन पर रोक: पीएम ने वादा किया कि बीजेपी के आने पर युवाओं को काम की तलाश में अपना घर और राज्य छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा।Delhi:
Read Also: Stock Market: अमेरिका-ईरान वार्ता से शेयर बाजार बम-बम, Sensex 1,264 अंक चढ़ा…
इतिहास की पुनरावृत्ति: पत्र में कहा गया है कि बंगाल कभी पूरे देश को दिशा दिखाता था, और अब समय आ गया है कि बंगाल फिर से ‘विकसित भारत’ का मार्गदर्शक बने।प्रधानमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को महज एक चुनाव नहीं, बल्कि “भय बनाम भरोसे की लड़ाई” करार दिया है।।Delhi:
उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस उत्सव में निडर होकर भाग लेने और ‘पद्म’ (कमल) के निशान पर बटन दबाकर बीजेपी को विजयी बनाने की अपील की है।साफ है कि बीजेपी इस नववर्ष के मौके पर बंगाल की जनता के सम्मान और संस्कृति से जुड़कर सत्ता परिवर्तन की नींव मजबूत करना चाहती है। अब देखना यह होगा कि प्रधानमंत्री की यह भावनात्मक अपील बंगाल की जनता के दिल में कितनी जगह बना पाती है।Delhi:
