Delhi Fire Incident: दर्दनाक हादसा ! आग की चपेट में आई महिला

Delhi Fire Incident: "Fire incident in New Usmanpur, Delhi"

Delhi Fire Incident: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की भगत सिंह कॉलोनी में एक घर में रविवार यानी की आज 27 जुलाई की सुबह आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

महिला की मौत

अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान मंजू जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी के एक मकान में आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजे मिली। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि आग घर के भूतल पर लगी थी। मंजू जैन को इमारत से निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी

Delhi Fire Incident: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में एक घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि महिला को बचाने का समय नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

Read Also: Pune Drug Crackdown: मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुणे में 7 गिरफ्तार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *