Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।मैक्रों ‘एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। Delhi:
Read Also: Ghooskhor Pandat: रिलीज से पहले विवादों में घिरी घूसखोर पंडत, विरोध के बाद फिल्म का टाइटल बदलेगा Netflix
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।इसके अतिरिक्त, दोनों नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर वार्ता होगी।Delhi:
Read Also: Haryana: CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को जारी की किस्त की राशि
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी और मैक्रों मुंबई में संयुक्त रूप से ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में होने वाली इंडिया एआई समिट 2026 में दुनियाभर के टेक लीडर्स और पॉलिसी मेकर्स शामिल होंगे।16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। Delhi:
