Delhi: मोबाइल फोन तस्करी कर नेपाल भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने झपटमारों और जेबकतरों से चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और उन्हें बिहार के मुंगेर के रास्ते नेपाल ले जाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया और चोरी के 224 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद किये गये कई मोबाइल फोन राष्ट्रीय राजधानी में चोरी और छीने गये थे।Delhi:

Read also – Tripura: त्रिपुरा पुलिस ने लगभग 4 लाख भांग के पौधों को किया नष्ट

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान वृंदावन (23), मुकेश कुमार (21), विक्की बिंद (20), विक्की कुमार (25) और विकास पांडे (24) के रूप में हुई है।जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया कि हाल ही में ‘जेन-जी’ विद्रोह के बाद नेपाल में राजनीतिक अशांति के कारण माल की खेप में देरी हुई थी। ‘जेन जी’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए युवाओं से है।Delhi:

Read also- America: ट्रंप ने अफगानिस्तान, भारत, चीन, पाकिस्तान को प्रमुख मादक पदार्थ उत्पादक देशों में शामिल किया

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी के फोन की खेप लेकर आनंद विहार से मुंगेर जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाले हैं, जिसके बाद ये मामला प्रकाश में आया।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 सितंबर को जाल बिछाया और वृंदावन व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 98 मोबाइल फोन बरामद किए।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद आजाद मार्केट, गफ्फार मार्केट और डीआरपी लाइंस से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि कुल 224 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और मोबाइल फोन को अनलॉक करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *