Delhi HC पहुंचे सौरव दास और आशुतोष रांका, हिरासत बढ़ाने के आदेश को दी चुनौती

Delhi HC

Delhi HC – CJP के दोनों नेताओं ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने और जमानतदारों को अयोग्य ठहराने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार नहीं था। दोनों की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है।

News Desk : CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों की कानूनी टीम ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ओर से जमानतदारों को अयोग्य मानने और हिरासत बढ़ाने का फैसला कानून के अनुरूप नहीं है। वकीलों के मुताबिक, वे हाईकोर्ट की रजिस्ट्री से सुनवाई को लेकर जवाब मिलने का इंतजार कर रहे हैं।Delhi HC

Read Also: Crime : प्रेमी के गिफ्ट किए मोबाइल से खुला अफेयर का राज, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजते हुए नए जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश के अनुसार, एक जमानतदार के बॉन्ड और आधार कार्ड पर लगी तस्वीरों में अंतर था, जबकि दूसरा जमानतदार सौरव दास के परिवार और पते से जुड़ी बुनियादी जानकारी नहीं दे सका। अदालत ने यह भी कहा कि दोनों जमानतदार आरोपियों को जरूरत पड़ने पर अदालत में पेश कराने का भरोसा नहीं दिला सके।Delhi HC

Read Also: Actor धनुष की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज, विजय की TVK ने किया स्वागत

इससे पहले बचाव पक्ष ने तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद दोनों ने प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया। वहीं, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 11 अक्टूबर को दिए गए बॉन्ड के कथित उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका का उल्लेख किया था। CJP की रत्ना सिंह ने हिरासत पर सवाल उठाते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की है। अब मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई और उसके आदेश पर नजर रहेगी।Delhi HC

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *