PM मोदी बोले, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण, विजयादशमी पर भगवान राम के आदर्शों को किया याद

PM

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में विजयादशमी समारोह में हिस्सा लेकर देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। भगवान राम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने सच्चाई और नीति के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित रामलीला मैदान में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत भगवान राम के जयकारों से की। पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम, मां जानकी और बजरंगबली के चरणों में प्रणाम किया।PM

Read Also-Haryana : लाडवा में CM नायब सिंह सैनी ने महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत का कोना-कोना राममय है। गांव-गांव और शहर-शहर में रामलीला के उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि देशभर में रामलीलाओं का मंचन प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा है। विजयादशमी अत्याचार और आतंक के अंत तथा असत्य पर सत्य की जीत में सनातन विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों को याद करते हुए धर्म, सत्य और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।PM

Read Also-Chandigarh: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि नामदेव जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

पीएम मोदी ने राम राज्य की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसा शासन होना चाहिए, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, सभी को न्याय मिले और समान अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि जनकल्याण होना चाहिए। दशहरे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रावण दहन किया। पटना समेत देश के कई शहरों में भी विजयादशमी के मौके पर रावण के पुतलों का दहन किया गया।PM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *