दिल्ली हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में गौतम गंभीर को बरी करने के आदेश पर लगाई रोक

Delhi High Court :

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सेशन कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत कई और लोगों को फ्लैट खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपों से बरी करने का आदेश दिया गया था।जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने अंतरिम आदेश पारित किया और गंभीर की उस याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें मामले में आरोपमुक्त करने वाले मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया गया था।

Read also-विराट का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड उन्हें आत्मबल देगा -पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर

हाई कोर्ट ने कहा कि विस्तृत आदेश बाद में पारित किया जाएगा।धोखाधड़ी का मामला रियल एस्टेट कंपनियों रुद्र बिल्डवेल रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड, एच आर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड, यू एम आर्किटेक्चर एंड कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड और गंभीर के खिलाफ दर्ज किया गया था। जो इन कंपनियों के ज्वाइंट वेंचर के डायरेक्टर और ब्रांड एंबेसडर थे।

Read also-Politics: महाराष्ट्र चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे ने खोला CM योगी के खिलाफ मोर्चा, दिया बड़ा बयान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *