पंजाब: प्रदर्शनकारी किसान छह दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे

Farmers Protesting:

Farmers Protesting: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने सोमवार को घोषणा की कि किसान छह दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे।उन्होंने कहा कि वो केंद्र पर फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित उनकी कई मांगों को मानने के लिए दबाव बनाएंगे।ये निर्णय यहां किसान नेताओं की बैठक में लिया गया।

Read also-दिल्ली हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में गौतम गंभीर को बरी करने के आदेश पर लगाई रोक

प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम की ओर से उनके ‘दिल्ली चलो’ मार्च को सुरक्षा बलों ने रोक दिया गया था।मीडिया कर्मियों से केएमएम नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्होंने दिल्ली की ओर जाने का फैसला किया है।

Read also-मणिपुर को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, 50 अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बल होगा तैनात

उन्होंने कहा कि वो छह दिसंबर को दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।पंधेर ने किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए उनसे कोई बातचीत नहीं करने के लिए केंद्र की आलोचना की।किसान शंभू सीमा से जत्थों में राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ेंगे।भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के तेजवीर सिंह ने कहा कि वे 280 दिनों से दोनों सीमा पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र ने 18 फरवरी से उनसे कोई बातचीत नहीं की है।पिछले हफ्ते किसानों ने घोषणा की थी कि वे अपना आंदोलन तेज करेंगे और 26 नवंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *