भारतीय के मुख्य फुटबॉल कोच मारक्वेज ने AIFF के साथ आपसी सहमति से छोड़ा पद

Coach Marquez:  राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने बुधवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ ‘आपसी सहमति’ पर पहुंचने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने यहां बैठक में मारक्वेज को पदमुक्त करने पर सहमति जताई क्योंकि उन्होंने अपने अनुबंध में एक साल बाकी रहने के बावजूद ऐसा करने की इच्छा जताई थी।

Read Also: CRIS के 40 साल पूरे, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne ऐप 

एआईएफएफ के उप महासचिव के सत्यनारायण ने पीटीआई को बताया, ‘‘एआईएफएफ और मनोलो ने दोनों पक्षों पर कोई वित्तीय प्रभाव डाले बिना आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसलिए उन्हें भारत के कोच के पद से मुक्त कर दिया गया है। एआईएफएफ जल्द ही मुख्य कोच के पद के लिए विज्ञापन देगा।’’मारक्वेज को जून 2024 में दो साल के कार्यकाल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में भारत ने अपने पिछले आठ मैच में केवल एक जीत दर्ज की।

Read also- मंडी में बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, 5 शव बरामद

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *