Delhi: एशिया संकट पर अंतर मंत्रालय समूह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Delhi: पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ़ किया है कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हॉर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सरकार ने पैनिक बुकिंग रोकने के लिए शहरी इलाकों में बुकिंग अंतराल 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया है।

राहत की बात यह है कि जनता में अब पैनिक बुकिंग काफी कम हो गई है।पीएनजी और कमर्शियल एलपीजी पर बड़ा अपडेट देते हुए सरकार ने कहा कि अब रसोई गैस के लिए पाइपलाइन (PNG) को प्राथमिकता दे रही है। मार्च के शुरुआती तीन हफ्तों में ही 3.5 लाख से ज्यादा नए कनेक्शन दिए गए हैं। कमर्शियल सेक्टर के लिए राहत की खबर यह है कि राज्यों को अब 50% तक कमर्शियल एलपीजी कोटा आवंटित किया जा सकेगा, ताकि होटल और ढाबों जैसे जरूरी सेक्टर प्रभावित न हों। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने इस दिशा में सुधारों की पहल भी शुरू कर दी है।

बाइट-सुजाता शर्मा,पैट्रोलियम मंत्रालय- वही ​कालाबाजारी पर सख्त एक्शन लिया गया है।कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ‘एक्शन मोड’ में है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 2400 से ज्यादा छापेमारी की गई है। आंध्र प्रदेश, दिल्ली और यूपी में 550 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं और करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला कलेक्टरों को रोजाना प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।​समुद्री सुरक्षा और फंसे हुए भारतीयो पर अपडेट देते हुए सरकार ने कहा कि समुद्री मोर्चे पर, सरकार ने अब तक 547 भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है।

राजेश कुमार सिन्हा,शिपिंग मंत्रालय- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयासों का ब्यौरा देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की है। पीएम ने दो टूक कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेंस और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुरक्षित रहनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक करीब 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। हालांकि कुवैत और बहरीन के हवाई क्षेत्र बंद हैं, लेकिन सऊदी अरब और कतर के रास्ते भारतीयों को लाने का काम जारी है। ईरान में मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। ऊर्जा बचाने के लिए इंडक्शन और पीएनजी जैसे विकल्पों का उपयोग करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *