Delhi: पश्चिम एशिया संकट पर अंतरंग मंत्रालय समूह की दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।इसमे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ब्रीफिंग में कहा-हमारे पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है। प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल का भी पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित कर लिया गया है। LPG के अवैध वितरण में दो गिरफ्तारियां, पेट्रोल और डीजल की अवैध बिक्री में 15 गिरफ्तारियां हुईं है।Delhi:
Read Also- कॉकरोच जनता पार्टी’ को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, एक्स अकाउंट तुरंत बहाल करने से किया इनकार
सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि हर घर तक एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी सरकार पूरी तरह सक्रिय है।वही शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी ओपेश कुमार शर्मा की ओर से जानकारी दी गई की निर्बाध समुद्री परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री हितधारकों के साथ समन्वय बनाए हुए है। जहाजों की आवाजाही के तहत, मार्शल आईलैंड का ध्वज वाला एक कच्चा तेल टैंकर मालवाहक जहाज, ‘निसोस केरोस’, 25-26 मई की रात को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजरा और 3 जून 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचने वाला है। यह मालवाहक जहाज लगभग 2,70,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आ रहा है।क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और भारतीय ध्वज वाले या विदेशी ध्वज वाले मालवाहक जहाजों पर किसी भी भारतीय नाविक से जुड़ी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।Delhi:
वही विदेश मंत्रालय गल्फ रीजन के वरिष्ठ अधिकारी सी महाजन ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रम पर लगातार करीबी नजर बनाए हुए है। हमारा मुख्य ध्यान क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने पर है।क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास भारतीय नागरिकों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए 24×7 हेल्पलाइन संचालित कर रहे हैं। वे सक्रिय रूप से भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहे हैं और स्थानीय सरकारों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। Delhi:
क्षेत्र से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए अतिरिक्त उड़ानों के संचालन के साथ उड़ानों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। #UAE का एयरस्पेस खुला है। भारतीय और यूएई एयरलाइंस यूएई से भारत के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं। सऊदी अरब और ओमान के विभिन्न हवाई अड्डों से भी भारत के अलग-अलग गंतव्यों के लिए उड़ानें जारी हैं। #Qatar का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है।बहरहाल पश्चिम एशिया में संकट बना हुआ है और अंतर मंत्रालय समूह की ओर से लगातार अपडेट जानकारी साझा की जा रही है।Delhi:
