Delhi Liquor Scam: आज भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, AAP का आरोप -दबाब न बनाए सरकार

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।आम आदमी पार्टी ने बताया कि मामला कोर्ट में है। और अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी और फिर भी ईडी समन भेज रही है। AAP ने कहा कि रोज समन भेजने के बजाय ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करें।

 क्या 16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे Arvind Kejriwal?

हाल में 17 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश हो सकते है। इसके बाद अदालत ने आश्वासन को स्वीकार करते हुए  सुनवाई 16 मार्च तय कर दी।

Read also-Article 370: सीएम धामी ने मंत्रियों के साथ देहरादून में देखी ‘आर्टिकल 370’ फिल्म

ईडी ने कब- कब भेजी केजरीवाल को समन

बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2  नवंबर 2023 को भेजा था। इस समन में सीएम पेश नहीं हुए।  दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा । इसमे भी दिल्ली के सीएम सीएम पेश नहीं हुए। 3 जनवरी 2024 को ईडी ने तीसरा समन भेजा लेकिन वह हाजिर नहीं हुए । 17 जनवरी 2024 को ईडी ने चौथा समन भेजा। लेकिन केजरीवाल एक बार फिर नहीं हाजिर हुए। 2 फरवरी 2024 को ईडी ने पांचवा समन भेजा लेकिन सीएम पेश नहीं।14 फरवरी को ईडी ने छठा समन भेजकर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा लेकिन दिल्ली के सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए। वहीं ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार 22 फरवरी को 7वां समन जारी किया था और पूछताछ के लिए 26 फरवरी को बुलाया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *