Delhi MCD Polls: दिल्ली मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी पार्षद राजा इकबाल सिंह ने दर्ज की जीत

Delhi MCD Polls:

Delhi MCD Polls: बीजेपी उम्मीदवार राजा इकबाल शुक्रवार को दिल्ली के नए महापौर चुने गए।इसके साथ ही बीजेपी दो साल बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में लौट आई। इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया। आम आदमी पार्टी (एएपी) ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया।राजा इकबाल एमसीडी में विपक्ष के नेता थे और वे विगत में उत्तरी एमसीडी के महापौर रह चुके हैं।

Read also-दिल्ली JNU छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 28 अप्रैल को होंगे नतीजे घोषित

बता दें कि इस बार दिल्ली मेयर चुनाव में मुकाबला दिलचस्प देखने को मिला। नगर निगम में मेयर चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए, उन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 वोट से हराया। चुनाव में 142 सदस्यों ने हिस्सा लिया था  जिसमें से एक वोट अवैध पाया गया। कांग्रेस को मेयर चुनाव में  पार्षदों की संख्या के अनुसार आठ वोट मिले वहीं राजा इकबाल सिंह को 133 वोट प्राप्त मिले।

Read also-पूर्व CM स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती आज, CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

दिल्ली मेयर चुनाव में डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के पास ही है और आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने से पहले ही इनकार कर दिया था और बाद में चुनाव का भी बहिष्कार करने का ऐलान किया था । जिसकी कारण बीजेपी के लिए मेयर चुनाव जीतना काफी आसान हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *