पहलगाम आतंकी हमले पर देशभर में रोष, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

Pahalgam Terror Attack:
Pahalgam Terror Attack:  देशभर के मुस्लिम संगठनों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार की नमाज के दौरान काली पट्टियां बांधी और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “चाहे हिंदू मरे, मुसलमान मरे, सबसे बड़ा पहला है कि हिंंदुस्तानी मरा। सवाल है हिंदुस्तानी के मरने का और हिंदुस्तान का दर्द हम सब यहां फील कर रहे हैं और उसी के दर्द के वजह से हम सब परेशान हैं कि हमारे हिंदुस्तान में ये क्यों हो रहा है?”

Read also-सावधान! गर्मी में बदलता है दिमाग का केमिकल बैलेंस, वजह जान चौंक जाएंगे आप

रांची की इकरा मस्जिद और देशभर की कई अन्य मस्जिदों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। मारे गए ज्यादातर लोगों में पर्यटक थे।ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने आतंकी हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बुधवार से शुरू होने वाले नए वक्फ कानून के खिलाफ अपने चल रहे विरोध कार्यक्रमों को तीन दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है।

Read also-शेयर बाजार में दिखा पहलगाम हमले का असर, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24000 के स्तर से नीचे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *