महात्मा गांधी की तुलना किसी प्रधानमंत्री से करना अनुचित- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

Delhi news -दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी की तुलना किसी प्रधानमंत्री से करना अनुचित है।गोपाल राय ने अपना ये बयान, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उस टिप्पणी के जवाब में दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना
महात्मा गांधी से की थी।

उन्होंने कहा कि हर किसी के अपने विचार और भावनाएं होती हैं लेकिन किसी भी प्रधानमंत्री के साथ महात्मा गांधी की तुलना नहीं की जा सकती। महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई के नायक थे। वो ‘राष्ट्रपिता’ हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन उनकी तुलना किसी प्रधानमंत्री से करना बेमेल है।उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को महात्मा गांधी को पिछली सदी का ‘महापुरुष’ बताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सदी का ‘युगपुरुष’ करार दिया था।

Read also – ‘मातृभाषा में बोलने में शर्म करने की जरूरत नहीं- नीरज चोपड़ा

जगदीप धनखड़ ने कहा था कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें उस रास्ते पर ले गए हैं जहां हम हमेशा जाना चाहते थे। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय  ने कहा कि हर किसी के अपने-अपने विचार और भावनाएं हैं। महात्मा गांधी और किसी भी प्रधानमंत्री की तुलना नहीं हो सकती। महात्मा गांधी इस आजादी की लड़ाई के नायक हैं। वो देश के ‘राष्ट्रपिता’ थे, हैं और हेंगे। जहां तक प्रधानमंत्रियों की बात है, प्रधानमंत्रियों से तुलना हो सकती है कि कौन कैसा था? क्या प्रदर्शन था? लेकिन महात्मा गांधी से किसी प्रधानमंत्री की तुलना करना बेमेल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *