UP विधानसभा शीतकालीन सत्र: CM योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों से मांगा सहयोग

Yogi Aditynath in Mathura

UP Assembly Winter Session– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्षी दलों सहित सभी विधानसभा सदस्यों से सहयोग मांगा।

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और इसकी गरिमा बनाए रखना विपक्ष की भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी कि सत्ता पक्ष की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुपूरक बजट के साथ-साथ अन्य विधायी मुद्दे उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “राज्य सरकार विकास और सार्वजनिक महत्व के सभी मुद्दों और विपक्ष के उठाए गए मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। मेरी अपील होगी सभी माननीय सदस्यों से खासतौर पर विपक्षी दलों के सदस्यों से कि जिस गरिमा पूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश विधानमंडल देश के अंदर वर्तमान में चर्चा में है। उस गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सत्ता पक्ष की ही नहीं विपक्ष की भी है। हम उस गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दें और कोई भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जनहित से जुड़े हुए, डेवलपमेंट से जुड़े हुए, लोककल्याण से जुड़े हुए, उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए उन सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा, परिचर्चा को तैयार है। विपक्ष के द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाब देने को सरकार तैयार है।

Read also-‘मातृभाषा में बोलने में शर्म करने की जरूरत नहीं- नीरज चोपड़ा

अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि ये जो सत्र शुरू हो रहा है सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। सरकार इतने कम समय के लिए ये जो सेशन चला रही है इसका मतलब सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है। विपक्ष के सभी सवालों का जवाब सरकार दे इसी से लोकतंत्र मजबूत होगा।..UP Assembly Winter Session

हालांकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष के उठाए गए मुद्दों से बच रही है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार इस शीतकालीन सत्र में विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। उन्होंने सत्र का कार्यकाल इतना छोटा रखा है क्योंकि वे विपक्ष के सवालों से बचना चाहते हैं।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *