मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक्शन में प्रशासन, दिल्ली नगर निगम का बड़ा बयान- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Delhi News:  

Delhi News:  मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त के साथ घटनास्थल का दौरा किया और पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। निगम का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।Delhi News:

मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने की घटना के बाद एमसीडी प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त संजीव खिरवार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गई।Delhi News:

Read Also: डॉ अर्चना गुप्ता ने संभाली हरियाणा BJP की कमान, CM नायब सैनी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

सत्या शर्मा अध्यक्ष स्टैंडिंग कमेटी –एमसीडी ने स्पष्ट किया है कि भवन की आयु, स्वामित्व, लाइसेंस और फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। साथ ही क्षेत्र में संचालित अन्य होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच शुरू करने का फैसला लिया गया है। वहीं दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जहां भी नियमों की अनदेखी या लापरवाही मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमसीडी सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।Delhi: 

Read Also: Delhi: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर, नेपाल और बांग्लादेश पर दिया बड़ा बयान

प्रवेश वाही मेयर एमसीडी – फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है और एमसीडी ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजधानी में फायर सेफ्टी मानकों के पालन को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। Delhi News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *