मुरथल में फिर फूटा कोरोना बम, कई और ढाबों के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित

कोरोना पॉजिटिव : देश में अब तक इतने नेताओं को हुआ कोरोना | Total tv, news, live

सोनीपत के मुरथल में सुखदेव और गरम–धरम ढाबे के बाद दूसरे ढाबों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। अब सुखदेव और गरम–धरम ढाबे के अलावा मुरथल के ही झिलमिल ढाबा, पहलवान ढाबा, आहूजा ढाबा और कुबेर होटल सहित एक दर्जन से ज्यादा कोरोना संक्रमित कर्मचारी मिले हैं। प्रशासन की ओर से इतनी संख्‍या में ढाबे के कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सभी ढाबों को सील कर दिया है और सभी को नोटिस भी जारी किये गए हैं।

 

आपको बता दें कि मुरथल के सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारियों के अलावा मुरथल के ही गरम–धरम ढाबे के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सोनीपत जिले में अब तक 5569 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 4246 मरीज ठीक हो चुके हैं और बाकी 1221 का इलाज जारी है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो राज्‍य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 78773 हो चुकी है जिसमें से 2224 मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं। 78773 मरीजों में से 61611 लोग डिस्‍चार्ज हो चुके हैं और राज्‍य में 16333 एक्टिव मामले हैं जबकि संक्रमण के कारण 829 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

परेशानी की बात ये है कि बात अकेले सुखदेव ढाबे पर ही दिल्ली, यूपी, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के 10 हजार के करीब लोग रोजाना खाना खाते हैं। ऐसे में इन 5 राज्यों से आने–जाने वाले लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है। वहीं अगर मुरथल के अन्‍य ढाबों की भी बात करें तो यहां पर रोजाना लाखों लोग खाना खाने आते हैं जिनमें से ज्‍यादातर लोग दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के होते हैं।

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *