केजरीवाल का EC को जवाब… ‘जहरीले’ पानी को बताया राजनीतिक साजिश!

Delhi Election News:

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार यानी की आज 31 जनवरी को चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने “पानी में जहर” वाले बयान पर चुनाव आयोग के उन्हें दिए गए नोटिस पर अपना जवाब दिया।

Read Also: महाकुंभ में फंसे लोगों को मिलने चाहिए- भोजन, वस्त्र और दवा… अखिलेश यादव ने योगी सरकार से की मांग

बता दें, अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे। चुनाव आयोग के कार्यालय का दौरा करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरे नोटिस की भाषा से संकेत मिलता है कि चुनाव आयोग ने पहले ही अपनी कार्रवाई तय कर ली है।

Read Also: चुनाव से पहले वरिष्ठ नेताओं ने किया मतदान, मोबाइल पोस्टल बैलेट का किया इस्तेमाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए अमोनिया वाले ‘जहरीले’ पानी की वजह से आधी दिल्ली को प्यासे रहने के लिए मजबूर करना एक राजनैतिक साजिश थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *