दिल्ली में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन, भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने भी लिया हिस्सा

Delhi News: 'Fit India Sunday on Cycle' program organized in Delhi, Indian wrestler Babita Phogat also participated,

Delhi News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार की सुबह ट्रैफिक की भीड़ नहीं, बल्कि खुद को फिट रखने के लिए लोगों की भरमार दिखी। मौका था ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बेहतर सेहत के लिए साइकल चलाने से लेकर डांस तक किया गया। मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट भी इस अभियान का हिस्सा बनीं। उन्होंने फिटनेस के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए।

Read Also: तमिलनाडु: कावेरी नदी पर मेट्टूर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की शुरुआत दिसंबर 2024 में की गई थी। इसका मकसद लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत हर रविवार को देश के अलग-अलग शहरों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *