PM मोदी ने बांटे 65 लाख ‘स्वामित्व संपत्ति’ कार्ड

Delhi News: PM Modi distributed 65 lakh 'owned property' cards, Modi,Svamitva Scheme,Survey, Ownership Scheme, Property Cards, Drone Survey, Rural Empowerment, Village Survey, Land Ownership, PM Modi Initiative, Rural Development,

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 18 जनवरी को लगभग 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरित किए और कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।Delhi News: 

Read Also: ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में आरोपित संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को होगा सजा का ऐलान

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की और कहा कि इस योजना से लोगों को ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में मदद मिलेगी। ये संपत्ति कार्ड 10 राज्यों – छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के 50 हजार से ज्यादा गांवों के लाभार्थियों को बांटे जा रहे हैं।

Read Also: दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘पंजाब 95’ 7 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने को तैयार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज 65 लाख कार्ड वितरित किए जाने के बाद अब गांवों में लगभग 2.24 करोड़ लाभार्थियों के पास स्वामित्व संपत्ति कार्ड होंगे।” उन्होंने कहा, “संपत्ति अधिकार दुनिया भर में एक बड़ी चुनौती है। कई साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने एक अध्ययन किया था, जिसमें पता चला था कि कई देशों में लोगों के पास संपत्ति के अधिकार के लिए कानूनी दस्तावेज नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गरीबी उन्मूलन के लिए संपत्ति अधिकार जरूरी हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *