पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल का दौरा- विकास योजना की देंगे सौगात, 21 जून को योग दिवस का करेंगे नेतृत्व

  Delhi:

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम राज्य को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, ‘पीएम-किसान’ की 23वीं किस्त जारी करेंगे, कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे और भारतीय नौसेना के तीन स्वदेशी युद्धपोतों का शुभारंभ करेंगे।​प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत 20 जून को दोपहर करीब पौने चार बजे हुगली जिले के ऐतिहासिक स्थल तारकेश्वर से होगी। यहाँ पीएम ‘पश्चिम बंगाल दिवस समारोह’ में शामिल होंगे, जिसकी इस बार की थीम है— “पश्चिम बंगाल: विरासत, सद्भाव और विकास”। Delhi:

Read Also:  Reliance AGM 2026: आकाश अंबानी ने रखा Jio का AI रोडमैप, कॉल, कारोबार और खेती तक पहुंचेगा एआई

इसी मंच से प्रधानमंत्री देश के 94 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। इसमें अकेले पश्चिम बंगाल के 45 लाख से ज्यादा किसानों को 900 करोड़ रुपये मिलेंगे।​इसके साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए चार बड़ी केंद्रीय योजनाएं— प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एग्री स्टैक (डिजिटल कृषि), राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत भी होगी।विकास की इस रफ्तार में बुनियादी ढांचे को भी नई मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री हुगली से करीब 590 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें हावड़ा में 300 बिस्तरों वाला नया संभागीय रेलवे अस्पताल शामिल है। Delhi:

Read Also: Assam: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भक्तों के आने के साथ ही अंबुवाची मेले की तैयारियां हुई तेज

इसके अलावा, ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत बनी 315 किलोमीटर लंबी 49 ग्रामीण सड़कों और दक्षिण 24 परगना व बीरभूम में आधुनिक मत्स्य बंदरगाह और मछली बाजार का उद्घाटन भी किया जाएगा।वही दौरे के दूसरे दिन यानी 21 जून की सुबह 6:30 बजे, कोलकाता का रेड रोड एक वैश्विक इतिहास का गवाह बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहाँ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। इस दौरान पीएम हजारों योग साधकों के साथ खुद भी आसन करेंगे।​योग दिवस के बाद, सुबह सवा नौ बजे प्रधानमंत्री कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पहुंचेंगे। यहाँ देश की समुद्री ताकत को नई धार देते हुए पीएम मोदी पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बने तीन नौसैनिक जहाजों— आईएनएस दूनागिरी (एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट), आईएनएस संशोधक (सर्वेक्षण पोत) और आईएनएस अग्रय (पनडुब्बी रोधी पोत) का शुभारंभ करेंगे। 75 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामान से बने ये जहाज आत्मनिर्भर भारत की बुलंद तस्वीर पेश करते हैं।  Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *