बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। दूसरे चरण के लिए 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा जबकि तीसरे चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को 78 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में बैठकें और रैलियां कर रहे हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीवान के दारौंदा में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि केवल एनडीए बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त शासन दे सकता है। योगी आदित्यनाथ ने वोट डालने से पहले लोगों से अपील की कि उन्हें राजद के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड को याद रखना चाहिए।

जेडी (यू) अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार ने वाल्मीकि नगर में हरिनाटांड में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि राजग सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जबकि राजद एक पॉकेट पार्टी है जो केवल एक परिवार तक सीमित है।

 

दूसरे और तीसरे चरण के लिए कई ऑफबीट उम्मीदवार और पेशेवर मैदान में हैं। नामांकन करने वालों में कई आरटीआई कार्यकर्ता, नौकरशाह, शिक्षाविद, टेक्नोक्रेट और एमबीए डिग्री होल्‍डर हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *