दिल्ली पुलिस ने शातिर ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, लग्जरी कारें बरामद

दिल्ली (रिपोर्ट- ओपी शुक्ला) पश्चिमी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार चोरी की लग्जरी कारें बरामद हुई हैं । जिसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, हुंडई क्रेटा, होंडा सिटी और बलेनो कार शामिल है। इस आरोपी के पकड़े जाने से लगभग 4 ऑटो लिफ्टिंग के केस सॉल्व हुए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

आपको बता दें, पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर अपराधी हरदीप सिंह उर्फ दीपू है। जो ऑटो लिफ्टिंग के कई मामलों में लिप्त था और यह पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों से महंगी और लग्जरी गाड़ियों को चुराया करता था। जहां पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन स्थित स्पेशल स्टाफ की टीम को एक सूचना मिली कि ऑटो लिफ्टर विकासपुरी इलाके में एक गाड़ी को चुराने पहुंच रहा है। जहां मौका-ए-वारदात पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने जाल बिछाया और विकासपुरी एच ब्लॉक इलाके में हरदीप सिंह उर्फ दीपू एक क्रेटा गाड़ी के साथ पहुंचा । जहां गाड़ी के नंबर से छानबीन करने पर गाड़ी चोरी की नहीं थी, लेकिन जब गाड़ी का चेचिस और इंजन नंबर ट्रेस किया गया तो यह गाड़ी चोरी की निकली। जिसके बाद इस आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। वहीं मामले की जांच में इस आरोपी ने अलग-अलग इलाकों से चुराई हुई कई गाड़ियों के बारे में बताया है।

फिलहाल आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने टोयोटा फॉर्च्यूनर, हुंडई क्रेटा , होंडा सिटी और बलेनो कार को रिकवर किया है । वहीं इस आरोपी के पकड़े जाने से लगभग 4 ऑटो लिफ्टिंग के केस सॉल्व हुए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.