IPL 2020, चेन्नई बनाम बैंगलोर: 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 37 रन से दर्ज की जीत

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 25वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में विराट सेना ने माही के महानायकों को धूल चटा दी और इस प्रकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 37 रन से जीत दर्ज की है। इस मैच में विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है।


आपको बता दें, इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ इस मैच में नाबाद रहते हुए 52 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाए और ये मैच हार गई। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 25वां मैच 37 रन से जीत लिया है। इस मैच में चेन्नई को जीत दिलाने की मंशा के साथ मैदान पर उतरे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 10 रन बनाकर ही युजवेंद्र चहल की गेंद पर कैच आउट हो गए। चेन्नई की ओर से सबसे अधिक 42 रन की पारी अंबाती रायडू ने खेली, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

वहीं इस मैच पहले हुए 24वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के जबड़े से जीत छीनी। कोलकाता ने ये मुकाबला 2 रन से जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर युवा ओपनर शुबमन गिल और कप्तान दिनेश कार्तिक ने अर्धशतक लगाए। इस 24वें मैच में दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *