Delhi Police: स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार

Delhi Police

Delhi Police: दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के आगरा से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। Delhi Police

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरस्वती (62) को आगरा में ढूंढ़ निकाला। इससे पहले, पुलिस ने सरस्वती से जुड़े कई बैंक खातों में जमा आठ करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक लगा दी थी।

स्वयंभू धर्मगुरु के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह छात्राओं को देर रात उसके कमरे में आने के लिए मजबूर करता था और उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता था। उस पर अपने फोन के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने का भी आरोप है।

Read Also: उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर बनाया गया दुर्गा पूजा पंडाल

दिल्ली पुलिस ने कई दिनों की छापेमारी के बाद आखिरकार स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्यानंद पर एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं के यौन शोषण का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी बाबा कई दिनों तक फरार था और उसे पकड़ने के लिए पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही थी। Delhi Police

जांच के दौरान पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती से जुड़े करीब ₹8 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह राशि 18 बैंक खातों और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में फैली हुई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह पैसा सरस्वती द्वारा बनाए गए एक ट्रस्ट का था, जिसे कथित तौर पर बड़े पैमाने पर दान और योगदान मिलता था। Delhi Police

Read Also: महाराष्ट्र: नागपुर में मोहन भागवत ने की RSS के ‘पथ संचलन’ की समीक्षा, CM फडणवीस भी रहे मौजूद

यह भी सामने आया है कि सरस्वती कथित तौर पर खाता खोलते और ट्रांसफर करते समय अलग-अलग जानकारी जमा करके दो अलग-अलग नामों से एक बैंक खाता चला रहा था। पुलिस ने यह भी बताया है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अब तक करीब ₹50-55 लाख की राशि निकाली जा चुकी थी। Delhi Police
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *