Delhi CM Attacked: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमले के बाद हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने ये जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने बयान में बताया कि सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।Delhi Police

Read also- Delhi CM Attacked: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान मची अफरातफरी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई के रूप में हुई है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री पर हुए हमले की जांच कर रहा है।मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बुधवार सुबह रेखा गुप्ता के कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ के दौरान उन पर हमला किया गया।रेखा गुप्ता ने इस हमले को ‘हत्या की सुनियोजित साजिश’ का हिस्सा करार दिया।Delhi Police

Read also- Delhi School: दिल्ली में फिर स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *