Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली धुंध की चादर रविवार यानी आज 14 दिसंबर को भी छाई रही। राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 459 दर्ज किया गया।
Read Also: स्वाद भी, स्वास्थ्य भी… एक गिलास इलायची पानी के अद्भुत फायदे!
हालात इतने गंभीर हो गए कि दिल्ली के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण कई लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की है। डॉक्टरों के मुताबिक खराब वायु गुणवत्ता का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्ग पर पड़ रहा है। इससे उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट और खतरनाक तरीके से बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-4 लागू करके कार्रवाई शुरू कर दी है। Delhi Pollution
