“अर्जुन रामपाल की सगाई! 6 साल की डेटिंग के बाद गैब्रिएला के साथ नई शुरुआत”

Arjun Rampal: "Arjun Rampal is engaged! Fresh start with Gabriella after 6 years of dating"

Arjun Rampal: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपनी प्रेमिका और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई की घोषणा की है। रामपाल और डेमेट्रिएड्स दोनों अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट कार्यक्रम में आए थे जहां उन्होंने अपने संबंध पर चर्चा की। इस दौरान डेमेट्रिड्स ने कहा कि उन्होंने अभी विवाह नहीं किया है, तभी रामपाल ने कहा कि दोनों सगाई कर चुके हैं। Arjun Rampal

Read Also: नहीं थम रही वायु प्रदूषण की मार… दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल!

चक्रवर्ती ने शनिवार 13 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ऐपिसोड का प्रोमो वीडियो साझा किया। वीडियो में डेमेट्रिएड्स ने कहा कि फिलहाल हमारी शादी नहीं हुई है।” इस पर रामपाल ने कहा, लेकिन हमारी सगाई हो चुकी है…हम आपके कार्यक्रम में यह बता रहे हैं। चक्रवर्ती ने वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल को बधाई। दोनों 2018 में एक दूसरे के करीब आए थे।

साल 2019 में उनके पहले बेटे अरिक जबकि 2023 में दूसरे बेटे आरव का जन्म हुआ। रामपाल का इससे पहले मॉडल और फिल्म निर्माता मेहर जेसिया से विवाह हुआ था। दोनों की दो बेटियां महिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। रामपाल और जेसिया की 1998 में शादी हुई थी और उनका 2019 में तलाक हो गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *